मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से बदमाश ने लूटी चेन




Listen to this article

न्यूज 127.
बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने रविवार की सुबह शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन झपट ली। महिला ने बदमाश को पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। चेन लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना शिवालिक नगर के लीलावती हॉस्पिटल के पास की है। जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधा के गले से बाइक सवार नकाबपोश युवक ने सोने की चेन झपट ली। महिला का शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर तुरंत चेकिंग अभियान शुरू करा दिया। फिलहाल चेन लूटने वाले बदमाश को कोई सुराग नहीं लगा है।