धारदार हथियार से युवक पर किया हमला




Listen to this article

न्यूज 127.
जियोपोता गांव में एक युवक पर देर रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जीडी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम विकास उर्फ विक्की है। पीड़ित के परिजनों की ओर से इस संबंध में कनखल थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पीड़ित पक्ष ने दो सगे भाईयों समेत चार पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।