आम आदमी पार्टी के विधायक की गोली लगने से मौत








Listen to this article

न्यूज 127.
आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल की गोली लगने से मौत हो गई। गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगने की जानाकरी सामने आयी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और उनके सुरक्षाकर्मी कमरे की और दौड़े और गंभीर हालत में उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए।