हरिद्वार में एबीवीपी ने उठाई पत्रकार अर्णब गोस्वामी की रिहाई की मांग




Listen to this article

नवीन चौहान
महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अर्णब गोस्वामी को जबरन गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के सदस्यों ने महाराष्ट्र राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से उन्हें तत्काल छोड़ने की मांग की।
बुधवार को चंद्राचार्य चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गढ़वाल संयोजक मोहित चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही अर्णब गोस्वामी के प्रति देखने को मिल रही है। यह एक लोकतंत्र पर धब्बा है। इस देश में सच बोलने वाले पत्रकार बंधु की आवाज महाराष्ट्र सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। जिला संयोजक राहुल चौधरी ने कहा अगर अर्णब गोस्वामी को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया जाता तो एबीवीपी पूरे देश भर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की हम कड़ी निंदा करते हैं। इस दौरान विभाग सह संगठन मंत्री काजल थापा, नगर संगठन मंत्री ईशा, नगर विस्तारक पवनेश, नगर सहमंत्री भानु चौहान, बहादराबाद नगर मंत्री अमन चौहान, संचित चौहान, विभाग कार्यालय मंत्री विमल, रोहित तुषार सक्सेना, सौरभ बडोला, दीपक प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।