नवीन चौहान.
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ठेका दिलाने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाले अरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 50 हजार की नकदी भी बरामद की है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अभी जुटी है।
पुलिस के मुताबिक 19/07/23 को कय्यूम पुत्र अय्यूब निवासी एक्कड खुर्द थाना पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा 4 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जमीन पर गोदाम निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर 16 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर पैसे हडप लेने व पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/07/2023 को अभियुक्त आदेश कुमार पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को सिद्धिविनायक कॉलोनी रानीपुर से दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पुलिस ने आदेश कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम जय भगवानपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष बतायी है। तीन फरार अभियुक्त के नाम फूल कुमार उर्फ कल्लू पुत्र राम किशन निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार, विशाल कुमार पुत्र राम सिंह निवासी मोहल्ला आनंदपुरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अक्षय निवासी ज्वालापुर हरिद्वार है।
पुलिस टीम
1.वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
2.उप निरीक्षक विकास रावत
3.का0 रोहित बरोडिया
4.का0 दिनेश कुमार

- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले




