नवीन चौहान.
कोतवाली लक्सर पुलिस ने ट्रक से इलैक्ट्रोनिक्स सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के पास से चुरायी गई करीब 1 लाख रूपये कीमत की एसीएम डिवाइस बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 19/06/23 को जितेन्द्र चौहान निवासी ग्राम ढालवाला लक्सर द्वारा वादी के ट्रक से इलैक्ट्रोनिक्स डिवाइस ACM चोरी होने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विपिन पुत्र नरेश निवासी टिक्कमपुर लक्सर को ग्राम टिक्कमपुर से ट्रक से चोरी किये गये ACM डिवाइस के साथ दबोचा गया।
बरामदगी
ACM डिवाइस
अनुमानित कीमत 1 लाख रूपये
पुलिस टीम
01.उ०नि० मनोज नौटियाल
- कानि० अजीत तोमर
- संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
- कप्तान ने दी बहादराबाद में नए फायर स्टेशन की सौगात
- नवरात्र और ईद से पहले हरिद्वार पुलिस ने बांटी खुशियां
- लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, संसद की गरिमा हुई मजबूत: त्रिवेन्द्र
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ में कैशलेस उपचार: त्रिवेन्द्र रावत




