UKSSSC पेपर लीक मामले में अपर निजी सचिव गिरफ्तार, अब तक 16 गिरफ्तारी




Listen to this article

नवीन चौहान.
यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी सचिवालय मंे नियुक्त एक अपर निजी सचिव की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

बतादें पेपर लीक मामले में जैसे-जैसे कड़ी दर कड़ी से जुड़ती गई, वैसे ही गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की गई। अब तक एसटीएफ 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

शुक्रवार को एसटीएफ ने सचिवालय में नियुक्त अपर निजी सचिव, सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। न्याय विभाग को पुख्ता साक्ष्य मिलने पर यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उत्तराखंड एसटीएफ इस मामले में इससे पहले भी 15 गिरफ्तारी कर चुकी है। अभी इस मामले में बड़ी संख्या में गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है।