दिल्ली धमाके के बाद हरिद्वार पुलिस चौकन्नी, दिन निकलते ही सत्यापन को उतरी मैदान में




Listen to this article

न्यूज 127.
दिल्ली में हुए कार धमाके बाद हरिद्वार पुलिस पूरी तरह चौकन्नी नजर आ रही है। सुबह शाम जहां सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं सत्यापन पर भी जोर दिया जा रहा है। रविवार सुबह एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शहर और देहात में सत्यापन अभियान चलाया गया।
हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाकर किरायेदारों व कामगारों का मौके पर ही सत्यापन किया जा रहा है। जो लोग लम्बे समय से सत्यापन नहीं करा रहे थे, उनके विरुद्ध चलानी कार्रवाई भी की गई। क़ानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सत्यापन बेहद अहम कड़ी है। देहार में पुलिस कोल्हूओं पर भी जाकर सत्यापन अभियान चला रही है।