न्यूज 127.
पथरी क्षेत्र के गांव रानीमाजरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में महिला दिवस के अवसर पर वित्तीय जागरूकता एवं एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों आईसी आई बैंक से आए आँचल अग्रवाल, धीरज रस्तोगी, जतिन, मोहित कंचन,जितेश आदि द्वारा शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वित्तीय जागरूकता और एल्यूमीनि मीट के आयोजन में आए मुख्य अथितियों ने अनेक छोटी बचत योजनाओं के बारे में उपस्थित बालिकाओं को जानकारी देते हुए वित्तीय निवेश के जोखिम से भी अवगत कराया उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक बचत योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी।
साइबर अपराधियों के द्वारा हो रही आर्थिक धोखाधड़ी से भी सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान आँचल अग्रवाल ने बालिकाओं को घर का बजट तैयार करना, आय से बचत करना और बैंकिंग सेवाओं के सम्बंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व छात्र ज्योति, सलोनी, कविता, मनीषा आदि बालिकाओं ने छात्रावास की यादों को साझा करते हुए कहा कि बालिका छात्रावास ने हमें शिक्षा और संस्कार के साथ साथ जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाया है। आज यदि हम अपने क्षेत्र में कामयाब है तो इसका श्रेय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास को जाता है।
छात्रावास वार्डन सुनीता राज ने कहा कि छात्रावास की हमेशा कोशिश रहेगी कि यहाँ पर बालिकाओं को उच्च व गुणवत्ता भरी शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। बताया कि शिक्षक का सपना होता है कि उनका शिष्य उच्च पद पर आसीन होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन करे, शिक्षक का कार्य प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छा इंसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होती है। इस अवसर पर छात्रावास का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




