अमर शहीद जवान सुमित नेगी को दी श्रद्धांजलि








Listen to this article

नवीन चौहान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस के अमर शहीद जवान सुमित नेगी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।
14 अगस्त 2013 की रात्रि के समय पूर्वावाली गणेशपुर गंगनहर स्थित एक घर पर बदमाशों द्वारा डकैती डाली गई थी, जहां से भागते समय पुलिस टीम द्वारा रोकने पर अभियुक्तों का आमना – सामना पुलिस पार्टी से हो गया था, जवान सुनित नेगी द्वारा बदमाशों का डटकर सामना किया गया परंतु दौराने मुठभेड़ बदमाशो द्वारा थाना गंगनहर पर नियुक्त आरक्षी सुनित नेगी को गोली मार दी थी, गोली शहीद आरक्षी सुनित नेगी के पेट पर लगी जिससे वह मौके पर ही शहीद हो गये। आरक्षी सुनित नेगी द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आरक्षी के इस अदम्य साहस के लिए उन्हें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद आरक्षी सुनित नेगी को पुलिस विभाग व अन्य स्थानीय नागरिकों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।