न्यूज 127.
उत्तरकाशी में पुलिस ने गुरूवार की रात धारा 163 लागू कर दी है। मस्जिद के विरोध में जनाक्रोश रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद यह कदम उठाया गया।
धारा 163 लगाए जाने की जानकारी शुक्रवार सुबह पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों को दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया है। फिलहाल पुलिस ने हालत काबू में किये हुए हैं।