नवीन चौहान
जमालपुर सीट पर जिला पंचायत प्रत्याशी अमित चौहान बोले के जनता से मिले प्यार का कर्जदार हो गया। जनता ने भरपूर समर्थन दिया। जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार जमालपुर में सूरज उगेगा और कमल खिलेगा।
जिला पंचायत चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अमित चौहान ने मीडिया से बात की। अमित चौहान ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता से मिले स्नेह से अभिभूत हो गया हूं। जिस स्थान पर भी वोट मांगने गए सभी ने अपना आशीर्वाद दिया और वोट देने का भरोसा दिया। मेरी जीत जनता की जीत है। जनता की समस्याओं को दूर करना ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस बार कमल खिलेगा और भाजपा का ही जिला पंचायत अध्यक्ष काबिज होगा। उन्होंने कहा कि वह कभी नेता नही है। वह अपनी जनता के सेवक है। सेवा करना ही मेरा धर्म है।
जनता के भरोसे और बड़ी जीत के साथ मेरी जिम्मेदारी भी अधिक होगी। जनता के प्यार का कर्ज उतारना है। उनके अमूल्य वोट की कीमत अमूल्य है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की है।
अमित चौहान बोले जनता से मिले प्यार का कर्जदार हूं, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा





