अंजुम को देहरादून एसएसपी से मदद की उम्मीद, पति ने पीटकर घर से निकाला




Listen to this article

पति व ससुराल वालों की पिटाई से अंजुम ​व दो मासूम बच्चे खा रहे दर—दर की ठोकर


नवीन चौहान
पति शौकीन व ससुराल वालों की पिटाई से अंजुम अपने दो मासूम बच्चों को लेकर दर—दर की ठोकरे खा रही है। पति ने घर से निकाला तो जीजा के घर शरण ली। शैकीन के घरवाले उसके जीजा से भी अंजुम को घर से निकालने का दबाब डाल रहे है। अंजुम ने कुछ दिन की मोहलत मांगी है। ऐसे में अंजुम को देहरादून एसएसपी से मदद की उम्मीद है। अंजुम की मजबूरी है कि दो मासूम बच्चों को लेकर कहां जाए।
यह हकीकत और दर्दभरी दास्तां देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी शौकीन की पत्नी अंजुम की है। करीब एक सप्ताह पूर्व शौकीन ने अंजुम की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद शौकीन ने अपने दो मासूम बच्चों व अंजुम को घर से निकाल दिया। जिसके बाद रोते बिलखते अंजुम इसी गांव में अपनी बहन के घर पहुंची। अंजुम ने एक पत्रकार से मदद मांगी। जिसके बाद पत्रकार ने देहरादून के एसएसपी को फोन को अंजुम की मदद करने को कहा। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने तत्काल सहसपुर थाने की पुलिस को रवाना किया और पति शौकीन को पकड़ लिया। शौकीन का शांतिभंग में चालान कर दिया। शौकीन ने जमानत नही कराई। वही दूसरी ओर अंजुम के बच्चे बीमार हो गए। अंजुम के पास दोनों बच्चों की दवाई के लिए पैसे नही है। बच्चों के कपड़े शौकीन के घर है। अंजुम के ससुराल वाले लगातार उसे मायके जाने की धमकी दे रहे है। जबकि अंजुम के पिता नही है। अंजुम के मायके में अकेली विधवा मां है। जो सहारनपुर रहती है। एक भाई मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा है।
अंजुम फिलहाल अपने जीजा के घर है। यहां रहना उसकी मजबूरी बन गया है। देहरादून सहसपुर थाने की पुलिस ने पारिवारिक विवाद में अंजुम की मदद करने में असमर्थता जता दी है। पुलिस का कहना है कि महिला हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराओ।
पुलिस ने अंजुम को उसकी ससुराल में भेजने पर खतरा बताया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अंजुम कहां जाए। किससे मदद की गुहार लगाए। दो मासूम बच्चों को लेकर कहां रहे।
अंजुम की मदद कौन करेगा। अंजुम को न्यास कौन दिलायेगा।
पकी जानकारी के लिए यहां एक बात और बता दे कि अंजुम के पति शौकीन ने लॉकडाउन में एक दूसरा निकाह भी किया। जिससे एक बच्ची भी है। दूसरी पत्नी अपने एक बच्चे को लेकर मायके में रह रही है।
यह आपबीती अंजुम की है। अंजुम को मदद की जरूरत है। देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर से न्याय की उम्मीद है।