नवीन चौहान.
चुनाव आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तीन राज्यों में त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय व नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होंगी। इन तीनों राज्य में होने वाले मतदान के नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ”तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे।
- नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता होंगे।
- तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी।
- इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी।
- तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे।
- मेघालय में सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता 18-19 साल के होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे।”
- एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के किए ट्रांसफर, दो पर थी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी
- वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत
- पतंजलि में कार्यरत युवा सहायक इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- पुलिस दबिश में बुजुर्ग महिला की मौत से बवाल, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान मकान मालिकों का 1 लाख रुपये का किया जुर्माना




