न्यूज 127.
हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। आरोपी की मोटर साईकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में शुक्रवार को टीम ने चैंकिंग के दौरान आरोपित फरहान उर्फ़ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को मोटर साईकिल स्पलेण्डर पर अवैध अवैध मादक पदार्थ स्मैक परिवहन करते हुए दुर्गा चौक के पास, ऊंचा पुल ज्वालापुर से पकडा। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और नशा तस्कर




