अर्जुन हत्याकांड : 12 लाख की सुपारी में बेटे की हत्या, माँ समेत पांच गिरफ्तार








Listen to this article

देहरादून
राजधानी के व्यस्त तिब्बती मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या का दून पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश किया है। संपत्ति विवाद में 12 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शूटरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया है।


एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर अर्जुन हत्यकांड का खुलासा किया। बताया कि 11 फरवरी को सुबह करीब 10:30 बजे अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून को तिब्बती मार्केट के पास गोली मार दी गई थी। उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। उनकी पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर कोतवाली डालनवाला में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
टना की गंभीरता को देखते हुए जिलेभर में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रात में रायपुर के लाडपुर क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह, निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली नगर, देहरादून (उम्र 50 वर्ष) को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। वहीं डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह, निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली नगर, देहरादून (उम्र 52 वर्ष) को भी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया। दोनों सगे भाई हैं और मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पोस्ट गुमखाल, कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन शर्मा का अपनी माँ श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व. आर.सी. शर्मा, निवासी 40/1 बसंत विहार, देहरादून से जीएमएस रोड स्थित संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त संपत्ति का 14 करोड़ रुपये में सौदा डॉ. अजय खन्ना पुत्र जे.पी. खन्ना, निवासी 12 ईसी रोड, डालनवाला, देहरादून से हुआ था, जिनमें से 8 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। अर्जुन द्वारा न्यायालय से स्टे लिए जाने के कारण डील अटक गई थी।
इसी विवाद के चलते बीना शर्मा, विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इंदर रोड, डालनवाला, देहरादून, तथा डॉ. अजय खन्ना ने अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों शूटरों से 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 3 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।
पुलिस ने हत्या और साजिश में शामिल सभी पांच आरो
पियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मुख्य अभियुक्तों को न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहन विवेचना जारी है।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
3- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
4- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
5- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून
बरामदगी :-1- घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा /खोखा कारतूस, 2- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी