नवीन चौहान.
देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में 26 जून को शुरू होने जा रही जी-20 की तीसरी बैठक को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारी रविवार को भारी बारिश के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। वहीं, उत्तराखंड पहुंच रहे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
उत्तराखंड को जी-20 की मेजबानी का पहली बार मौका मिला है। देवभूमि में तीन बैठक रखी गई है। इनमें से दो बैठकें संपन्न हो चुकी है, जब तीसरी बैठक 26 से 28 जून तक ऋषिकेश मंे होने जा रही है। बैठक के लिए बीते रोज से ही विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जिनका जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड की पारंपरिक और रंग बिरंगी संस्कृति की छटाओं के साथ स्वागत किया जा रहा है।
इस बैठक के लिए प्राधिकरण स्तर से भव्य रूप से कार्यों को किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एमडीडीए को दी गई है। जॉलीग्रांट से लेकर रानीपोखरी आदि रास्ते में सभी भवनों को एक रंग में रंगा गया है। रविवार को भारी बारिश के बीच आज भी ऋषिकुंड के सौंदर्यीकरण के साथ ही साथ त्रिवेणी घाट पर आरती की तैयारी और साज-सज्जा का काम एमडीडीए की टीम द्वारा किया जा रहा है।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा




