धारा 370 हटाए जाने पर संतों ने खेली फूलों व रंगों की होली




Listen to this article

सोनी चौहान
कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का स्वागत करते हुए जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज के संयोजन में बाबा अमीर गिरी घाट पर संतों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों व रंगो से जमकर होली खेली और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरवशाली दिन है। जम्मू कश्मीर पूरी तरह भारत का अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर करारा प्रहार करने के लिए मोदी सरकार ने देश के लिए हितकारी फैसला लिया है। जम्मू कश्मीर में अब हिंदू भी आजादी के साथ रह सकेंगे। कश्मीरी पंडितों को दोबारा से वहां बसाया जा सकेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि अलगाववादी ताकतों पर पूर्ण रूप से विराम लग सकेगा। एक देश एक कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता चला आ रहा है। अब धारा 370 हट जाने पर आतंकवाद पूर्ण रूप से समाप्त हो सकेगा। विनोद गिरी महाराज ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। लेकिन पाकिस्तान षड़यंत्र व साजिशें कर पत्थरबाजों को जन्म देने का काम कर रहा था। केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से देश भर में खुशी का माहौल है। हिन्दुओं के संरक्षण संवर्द्धन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर रणनीति अपना रहे हैं। अब कश्मीर में भी हिंदू समाज सम्मान पूर्वक बिना डर भय के रह सकेगा। श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। पूरा देश वर्षो से कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की मांग कर रहा था। संतों द्वारा भी इस संबंध में लगातार आंदोलन चलाए जा रहे थे। कश्मीर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। भारतीय सैनिकों को भी निशाना बनाकर पत्थरबाज आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अब इन घटनाओं पर भी पूर्ण रूप से अंकुश लग सकेगा। मोदी सरकार ही देश हित में फैसले लेने में सक्षम है। पूरा देश इस फैसले से गौरवान्ति है। धर्मनगरी के संतों में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के इस निर्णय का आभार प्रकट किया। भाजपा के युवा नेता विदित शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। संत समाज द्वारा समय समय पर धारा 370 को हटाए जाने की मांग की जा रही थी। केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 को हटाया जाना देश वासियों के लिए हितकारी सिद्ध होगा। विदित शर्मा ने श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज को मिठाई खिलाकर संतों का आशीर्वाद लिया। अमीर गिरी घाट पर संतों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। फूलों व रंगों से जमकर होली खेलते हुए ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते गाते हुए मोदी सरकार को आभार जताया। इस अवसर पर इस अवसर पर सत्यप्रकाश जखमोला, मनोज जखमोला, राजेश लखेड़ा, साध्वी आशा गिरी, साध्वी नंदी गिरी, साध्वी सुमन गिरी, साध्वी शांति गिरी, साध्वी आशा मुनि, साध्वी राधा गिरी, साध्वी श्याम गिरी, साध्वी जयादेवी गिरी, साध्वी विमला गिरी, साध्वी मुन्नी गिरी, साध्वी मैना गिरी, साध्वी चमेली गिरी, साध्वी रूपमति, साध्वी विद्या गिरी, स्वामी विश्वनाथ, पहलवान बाबा, स्वामी राजेश नाथ, स्वामी विजय गिरी, स्वामी कृपालु गिरी, स्वामी सुखपाल गिरी, स्वामी रामप्रसाद गिरी, साध्वी सुशीला गिरी, मनोज जखमोला, उमेश भारद्वाज, कुशदत्ता, अविनाश सिंह, गिरेंद्र चौधरी, रितेश वशिष्ठ, पार्षद सुनीता शर्मा, बिकेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।