छह साल से जमा नही किया टैक्स, एआरटीओ ने सीज किया वाहन








Listen to this article

नवीन चौहान
करीब छह साल से बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ा रहे टैंपो ट्रैवलर वाहन को संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन ) सुरेंद्र कुमार ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कब्जे में ले लिया। वाहन संख्या को मोबाइल में परिवहन विभाग की साइट पर जाकर देखा तो करीब दो लाख का टैक्स बकाया चला आ रहा है। जबकि उक्त वाहन की फिटनेस और परमिट का नवीनीकरण भी नही हुआ है। एआरटीओ ने वाहन को सीज कर रोड़ीबेलवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वही दूसरी ओर करीब दो दर्जन बाइक के चालान किए गए तथा 5 बाइक सीज की गई है।
एआरटीओ सुरेंद्र कुमार यातायात कानून का अनुपालन कराने को लेकर सड़कों पर लगातार चेकिंग कर रहे है। शनिवार को भेल मार्गो पर चेकिंग शुरू की गई। परिवहन विभाग के कर्मचारी बाइक व दूसरे वाहनों को रोककर कागजों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान एआरटीओ सुरेंद्र कुमार की नजर एक टैंपो ट्रैवलर पर गई। वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड तेज कर दी। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने तत्काल अपने ड्राइवर को उस वाहन का पीछा करने के लिए कहा। जिसके बाद एआरटीओ ने ललतारौ पुल के समीप टैपो ट्रैवलर को रोक लिया। जब चालक से कागज दिखाने को कहा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। एआरटीओ ने कागजों का निरीक्षण करने के बाद करीब छह साल कर कर बकाया होने और परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र की वैधता खत्म होने के चलते वाहन को सीज कर दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त वाहन एक निजी स्कूल में किराए पर चल रहा था। साल 2013 से कर नही जमा किया। 2015 से फिटनेस का नवीनीकरण नही कराया। परमिट का नवीनीकरण नही हुआ है। इसीलिए वाहन को सीज किया गया है।