दीपक चौहान.
आर्यन हेरिटेज स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। बच्चों में वैदिक ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक साफ दिखाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो संदेश जारी कर स्कूली बच्चों और प्रबंधकों को अपनी शुभकामनाएं दी।

हरिद्वार के आर्यनगर स्थित आर्य हेरिटेज पब्लिक स्कूल विगत कई दशकों से शिक्षा और संस्कारों की अलख जगा रहा है। 25 दिसंबर 2024 को आर्यनगर स्थित एक बैंकट हॉल में स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो संदेश के जरिए बच्चों को आशीर्वाद दिया और प्रबंधकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। हरिद्वार के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक व समाजसेवी डॉ जितेंद्र कुमार चंदेला ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मां सरस्वती की वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आगाज हुआ। विद्यालय की छात्राओं दिव्यांशी, प्रेरणा, पूर्णिमा, वैष्णवी, सवाना व सृष्टि ने मां सरस्वती की वंदना से सभी को कार्यक्रम से जोड़ दिया।

बच्चों ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के दिव्यता और भव्यता प्रदान कर रहे श्रीराम मंदिर की मनमोहक झांकी के साथ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से आस्था और भक्ति से सराबोर किया। स्कूल की प्रतीक्षा, भूमिका, दिव्या, मिष्ठी, मिस्टी सक्सेना, आलिया, अलशिफा, गोल्डी, भव्या ,आरोही व मानवी ने श्रीराम की नाटय प्रस्तुति में खूबसूरत अभिनय किया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा के जौहर दिखलाए।

नर्सरी कक्षा के नन्ने मुन्ने बच्चों ने माता-पिता की स्तुति वंद्ना करते हुए भव्य प्रस्तुति दी। जिसे वहां उपस्थित सभी दर्शकों ने खूब सराहा। जिसमें आराध्या, ज्योत्सना, रितिका, नायरा, माधव, कृष्ण, काव्य आदि बच्चों ने निभाया।

माता—पिता के प्रति प्रेम और श्रद्धाभाव का स्मरण करते हुए बच्चों ने श्रवण कुमार नाटिका का मंचन किया। श्रवण कुमार की नेत्रहीन माता—पिता की तीर्थयात्रा की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर किया। बच्चों में अपने माता—पिता के प्रति आदर का भाव जाग्रत किया। प्रस्तुति देने वालों में अथर्व, आयांश, आर्यन, आरोही, गार्गी व स्कूल के तमाम बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र कुमार चंदेला ने सभी बच्चों को अपने आर्शीवचन दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ संस्कारों और वैदिक ज्ञान के मूल मंत्र को बच्चों में आत्मसात करा रहा है। बच्चे हमारी धरोहर है। धरोहर को सुरक्षित और शिक्षावान बनाकर श्रेष्ठ नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आर्यन हेरिटेज स्कूल बखूवी निभा रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं को बधाई। आचार्य सुधांशु ने भी बच्चों के भव्य कार्यक्रम धरोहर को सफल बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अन्नू लूथरा, डॉ भावेश चंदेल ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना त्यागी एवं प्रबंधक वसु मित्र त्यागी एवं आकर्ष त्यागी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
