हरिद्वार।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जिले में युवा मोर्चा समेत सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर अपने संगठनात्मक अनुभव और परिपक्वता का परिचय दिया है। घोषित सूची में जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने की स्पष्ट कोशिश दिखाई देती है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर अभिनव चौहान को दायित्व सौंपा गया है। वे पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव और प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। महिला मोर्चा की अध्यक्षता प्रीति गुप्ता को सौंपकर पार्टी ने वैश्य समाज को साधने का प्रयास किया है।
ओबीसी मोर्चा की कमान लोकेश पाल को दी गई है, जो पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष जसवीर बसेडा, अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान तथा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी एजाज हसन को दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें मिशन—2027 को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
रुड़की जिले में भी मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा
दूसरी ओर भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष मधु चौधरी ने रुड़की जिले के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष: विभोर सेठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष: नीलकमल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष: सुदेश चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष: आदित्य रोड, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष: नीटू मंडावर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष: राहुल मुल्तानी को जिम्मेदारी दी गई है।
पदाधिकारियों की नियुक्तियां जारी होने के साथ ही भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने का संकेत दिया है।



