न्यूज 127.
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की जानकारी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हमलावार उनके बिल्कुल नज़दीक पहुंच गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है, जब आप सुप्रीमो पदयात्रा के लिए निकले थे उसी दौरान एक युवक उनके पास आया और हाथापाई की कोशिश की।
अरविंद केजरीवाल ने हमले की साजिश रचने का आरोप भाजपा पर लगाया है। उनका कहना है कि जिस समय हमला हुआ उस वक्त पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका। वहीं दूसरी ओर इस मामले में प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल पर कहीं कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि जनता उनका और उनके विधायकों का विरोध कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि चारों ओर केजरीवाल और उनके विधायक जनविरोध का सामना कर रहे हैं। आप विधायकों और पार्षदों की कार्यशैली से तंग आकर अब लोग अरविंद केजरीवाल का सड़क पर विरोध कर रहे हैं।