एचईसी कॉलेज में बीकॉम (ऑनर्स) का रिजल्ट घोषित, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन








Listen to this article

हरिद्वार।
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।
बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में संस्थान की छात्रा सानिया ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैदांशी शर्मा ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा महक आहूजा ने 76 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार बीकॉम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के परिणाम में मानसी सिंह ने 71.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजपूत सुभाष ने 70.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा एश्वर्य सिंह गुरखा ने 70.67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी तथा प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि संस्थान लगातार बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।
संस्थान प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।