बीएससी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, एचईसी की छात्राओं ने मारी बाजी








Listen to this article

हरिद्वार
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वारा बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हरिद्वार स्थित एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आस्था सैनी ने 76.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कीर्ति भट्ट ने 76.28 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पलक अरोड़ा ने 74.00 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं की इस सफलता पर संस्थान में हर्ष का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी तथा प्राचार्या डा. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। संस्थान प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।