बाजार में जो मिला पुलिस ने वो खाया, श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर भिजवाया, जानिये पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान

हरिद्वार। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो गया। करीब दस लाख पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गये। इस दौरान खाकी के जवानों ने भूखे पेट घंटों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था की। हरकी पैडी के आसपास डयूटी करने वाले पुलिस के जवानों ने जिस दुकान पर जो खाने का सामान मिला उसको खाकर पेट की आग बुझाई। जबकि हाइवे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे सैंकडो पुलिसकर्मियों ने भूखे पेट कर्तव्य का पालन किया। लेकिन पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमीं नहीं आने दी। हरकी पैडी, मंसा देवी और चंडी देवी के संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखाई दी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सीसीआर और हरकी पैडी पहुंचकर पुलिस का मनोबल बढाया और पुलिस को निर्देशित किया। एसपी सिटी ममता वोहरा और एसपी यातयात प्रकाश चंद्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। खुद पुलिस के जवानों के साथ डयूटी पर उनको दिशा निर्देश जारी करते रहे। श्रद्धालुओं की बढती भीड के कारण कुछ जाम की स्थिति बनी लेकिन पुलिस ने उस जाम को खुलवाकर श्रद्धालुओं के वाहन को उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया।

1
शनिवार को पौ फटते ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब हरिद्वार हरकी पैडी की ओर उमड आया। हरकी पैडी समेत आसपास के तमाम इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड जुट गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई दी। पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंगा घाटों की तरफ भेजती रही। श्रद्धालुओं की भीड के सामने पुलिस की व्यवस्था कम दिखाई दी। लेकिन सीमित पुलिस बल ने बेहतर डयूटी कर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आने दी। श्रद्धालुओं की भीड ने पुलिस को डयूटी प्वाइंट से हटने का मौका तक नहीं दिया। जो पुलिसकर्मी जिस स्थान पर खडा था वहां से भोजन करने का समय तक निकाल पाया। जब न्यूज127 डॉट कॉम ने इस स्नान पर्व पर पुलिस के भोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई तो बडा अचरज हुआ। बाजार क्षेत्र में डयूटी करने पुलिसकर्मियों ने तो बाजार में तो मिला उसी को खाकर डयूटी करते रहे। लेकिन हाइवे पर डयूटी करने वाले जवान पूरी तरह भूखे पेट डयूटी करते रहे। सुबह तीन बजे से पुलिसकर्मी सडकों पर आ गये थे। पुलिस ने तमाम स्थानों पर पूरी कर्मठता से मोर्चा संभाला हुआ था। पुलिसकर्मियों का श्रद्धालुओं के साथ आचरण बेहद नम्र था। जब पुलिस से उनकी रोटी के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बाजार में जो मिला वहीं पेट में डाल लिया। लेकिन डयूटी प्वाइंट नहीं छोडा। पुलिस के इस कर्तव्यनिष्ठा से एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी बहुत प्रभावित हुये।

3

नोडल अफसर ममता वोहरा को मेले की कमान
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में दो एडिशनल एसपी ,8 कंपनी पीएसी, 9 डिप्टी एसपी, 30 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 600 कांस्टेबल व यातायात की पुलिस और बीडीएस के साथ खूफिया पुलिस तैनात रही।

महिला पुलिस ने किया बेहतर कार्य
महिला पुलिसकर्मियों ने भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को संपन्न कराने में महती भूमिका अदा की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पडा। बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित भीड से निकालने में महिला पुलिस का कार्य सराहनीय रहा।