न्यूज 127.
क्राइम मीटिंग में गौकशी के मामलों में ढिलाई बरतने पर एसएसपी द्वारा नाराजगी जताने पर हरिद्वार पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को संपन्न हुई अपराध गोष्ठी में तल्ख़ लहजे के साथ कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश का असर धरातल पर दिखा।
निर्देश पर एक्टिव हुई गौवंश संरक्षण स्कवाड हरिद्वार व थाना पथरी की संयुक्त टीम ने चैकिंग/दबिश के दौरान ग्राम बोड़ाहेड़ी में स्थित अतीक की लाइसेंसी मीट की दुकान से करीब 150 किलो गौमांस व गौकशी उपकरणों के साथ गोकशी में संलिप्त 06 आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया। मीट की दुकान की आड़ में चल रहे गोरखधंधे में पकड़े गए सभी आरोपित के खिलाफ थाना पथरी पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए आरोपियों को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपियों के नाम अतीक पुत्र जमील, अब्दुल्ला पुत्र महबूब, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद, शाकिब पुत्र शकील, रहमान पुत्र ताहिर, तमरेज पुत्र जमी सभी ग्राम जौरासी, रूडकी हरिद्वार
के रहने वाले हैं।
मीट की दुकान में बेचा जा रहा था गौमांस, 150 किलो गौमांस के साथ 6 गिरफ्तार




