भई वाह: विवेक विहार वार्ड 15 से भाजपा और आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी सिद्धार्थ कौशिक




Listen to this article

न्यूज 127. दीपक चौहान.
हरिद्वार नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षदों की सूची जारी की है। इसमें बेहद चौंकाने वाली बात सामने आयी है। भाजपा ने जिस कैंडिडेट को वार्ड 15 विवेक विहार से अपना प्रत्याशी घोषित किया है उसी प्रत्याशी को आम आदमी पार्टी ने भी अपना इसी वार्ड से प्रत्याशी घोषित किया है।
इस प्रत्याशी का नाम है सिद्धार्थ कौशिक। भाजपा द्वारा जारी सूची में भी सिद्धार्थ कौशिक को वार्ड 15 में अपना प्रत्याशी बताया गया है। जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में भी सिद्धार्थ कौशिक का नाम वार्ड 15 से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दर्ज है। यह मामला अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि ये दोनों एक ही व्यक्ति के नाम है या फिर दोनों एक ही नाम के अलग अलग व्यक्ति हैं।