सोनी चौहान
भारतीय जागरूकता समिति ने बुधवार को पंजाबी धर्मशाला ज्वालापुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। भारतीय जागरूकता समिति की महिला विंग के गठन की सुचना दी गई। समिति ने अभी जल्दी ही महिला विंग का गठन किया गया। जिसका उद्देश समाज में महिलाओ पर हो रही उत्पीड़न से निजत दिलाना होगा।
समिति की कोर कमेटी की मेम्बर शिवानी गौड़ ने बताया कि सब जानते ही है हाल ही के दिनों में समाज में कई घटनायें महिलो से सम्बंधित हुई है। जिनको देखकर और सुनकर ऐसा महसूस होता है कि क्या समाज में महिलाये सुरक्षित नहीं है। यह सोचना होगा कि हम महिलाओ की सुरक्षा के लिए क्या कर सकते है। जिससे समाज में महिलाये सुरक्षित महसूस कर सकें। समिति ने यह निर्णय लिया की समाज में महिलाओ को क़ानूनी रूप से मजबूत किया जाना चाहिये। ताकि महिलाएं कानून के प्रति जागरूक हो सकें और वो उसका लाभ उनको मिल सके।
अरुणा भारती ने समीति की विमेंस विंग की काफी सराहना की और उन्होंने सहर्ष स्वीकृती दी। उन्होंने समीति का मार्गदर्शन करते हुए कहा समिति की इस विंग को समाज के हर वर्ग की महिलो को कानून के प्रति जागरूक करना चाहिये। ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास हो सके। उन्होंने कहा की समीति की इस विंग को जब भी किसी प्रकार की जरुरत हो तो वे सदेव तैयार है। उन्होंने कहा की समिति की इस विंग को गाँव गाँवम में जाकर स्कूलो में जा कर महिलो को जागरूक करना चाहिये।
ट्रेफिक इंस्पेक्टर बिपेंद्र कुमार ने भी समिति की इस विंग की काफी सरहना की उन्होंने कहा महिलाये कही भी किसी भी रूप में कम नहीं है हर वर्ग में महिलाओ का अपना वजूद है समाज के हर वर्ग को महिलाओ की आवश्यकता है वही हर वर्ग को आगे बढाती है समिति के इस विंग के साथ हम हमेशा है और समिति की इस विंग को समाज में ट्राफिक लॉ के बारे में भी जानकारी देनी चाहिये।
अंजलि महेश्वरी मेम्बर परमानेंट लोक अदालत ने भी इस विंग की सदस्यता ली और समिति की इस विंग की सरहना की और अपना सहयोग पूर्ण रुप से दिया जायेगा जल्दी ही समिति की इस विंग के साथ मीटिंग राखी जाएगी और समाज में महिलाओ के प्रति जागरूक किया जायेगा ये समिति की महिला विंग सभी महिलाओ एम् कानून के बीच एक ब्रिज का काम करेगी ताकि महिलाये इस विंग के जरिये कानून की मदद ले सके। समिति के उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने समिति की वुमेन्स विंग के गठन की शुभकामनाएं दि और भविष्य में समाज में ये विंग मिल का पत्थर साबित होगा।
समिति के अध्यक्ष एम् हाई कोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया की समाज के हर वर्ग में समिति ने करीब कानून के हर विषय पर करीब 400 सेमिनार कर चुकी है तथा आगे भी इस प्रकार के सेमिनार करती रहेगी सेनिनार के दौरान ही समिति को महसूस हुआ की महिलाओ के लिए भी समिति को कदम उठाने चाहिये जिसके तहत महिलाओ को कानून की जानकारी हो समाज में देखा गया ही की समाज में महिलो के बीच कानून की जानकारी का अभाब हैI जिसके लिए समाज में कानून के लिए सेमीनार किये जाने चाहिये और समाज में उनकी समस्या का समाधान करना चाहिये जिसके लिये इस विंग का गठन किया जाना चाहिये। समिति के सदस्य संदीप खन्ना ने कहा की महिला विंग के माध्यम से उन महिलो को भी जागरूक किया जायेगा जिनकी पहुच कानून की जानकारी का अभाव है।
भारतीय जागरूकता समिति ने महिला विंग का किया गठन



