न्यूज 127.
रूस के कजान शहर में बड़ा ड्रोन अटैक हुआ है। ये अटैक कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में किया गया है। इस हमले के चलते भारी नुकसान की जानकारी सामने आ रही है। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि अलग-अलग ड्रोन हवा में आते हैं और सीधे रूस के कजान शहर की हाई राइज बिल्डिंग में जाकर टकरा जाते हैं। कजान शहर पर हुए इस हमले की इसलिए भी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसी साल 2024 में रूस के इस शहर में ही ब्रिक्स सम्मलेन हुआ था। इस हमले को अमेरिका के 9/11 (वर्ल्डट्रेड सेंटर) हमले की तरह ही बताया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कई विस्फोटकों से भरे यूएवी ने कजान की हाईराइज इमारतों को टारगेट किया। इसके बाद उन इमारतों में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है। कई मीडिया समूहों ने इस हमले का प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा शूट किए गए वीडियो क्लिप प्रकाशित किए हैं, जो हमले के क्षण और उसके परिणामों की भयावहता को दर्शा रहे हैं। प्रभावितों को इमारत से निकाला जा रहा अभी तक इस घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।