न्यूज 127
हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र रोशनाबाद में मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने घायल युवती की जानकारी करने के बाद हमलावर को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा और सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी भी घटनास्थल पर पहुंचें। हमलावर युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसारए हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की कर रही है। युवती बिजनौर की रहने वाली बतायी जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



