Big News: कैबिनेट मंत्री के सामने भाजपा विधायक ने फाड़ा जांच का आदेश, तीखी बहस




Listen to this article

नवीन चौहान.
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सु​बोध उनियाल के एक आदेश को भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उनके सामने ही फाड़ कर हवा में उछाल दिया। यही नहीं इसके बाद विधायक मंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। इस प्रकरण के बाद दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग वन प्रभागाें में तैनात डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के पास पहुंचे थे। यहीं पर दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

इसके बाद बात यहां तक बढ़ गई कि जिस कागज पर वन मंत्री ने जांच के आदेश दिए थे, विधायक ने मंत्री के सामने ही वह कागज फाड़कर हवा में उछाल दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। देर शाम विधायक मुख्यमंत्री से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत कराया।