Big News: नगर निगम के आरक्षण में हुआ बदलाव, चुनाव का शंखनाद




Listen to this article

न्यूज 127.
नगर निकाय चुनावों का शंखनाद बज चुका है। आरक्षण को लेकर मांगी गई आपत्तियों के बाद हल्द्वानी नगर निगम की सीट के आरक्षण को बदला गया है। वहीं दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे प्रेसवार्ता बुलायी है। सूत्रों का कहना है कि इसी प्रेस कांफ्रेंस में राज्य चुनाव आयोग नगर निकाय चुनावों की घोषणा करेगा। श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण में बदलाव किया गया है। हल्द्वानी नगर निगम में महापौर सीट सामान्य, अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है।