Big News: गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर








Listen to this article

न्यूज 127.
गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा में छत्तीसगढ़ जेल से रिमांड पर ला रही थी। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसके साथियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे अमन साहू को छुड़ाने का प्रयास किया।

पलामू में उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद उसे कस्टडी से छुड़ाकर वहां से भगाने की कोशिश। पुलिस का कहना है कि अमन साहू ने एक पुलिस जवान का हथियार छीन कर भागने की कोशिश, पुलिस पार्टी पर उसने गोली चलायी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि इस एनकाउंटर में एक जवान भी घायल हुआ है। उसकी जांघ में गोली लगी है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।