Big News Mana: हिमस्खलन में दबकर चार मजदूरों की मौत, अब तक 50 निकाले बाहर




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड के चमोली जनपद में माणा में हिमस्खलन में दबे मजदूरों के बीच से एक दुखद खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, अब तक बर्फ में दबे 55 में से 50 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी पांच मजदूरों की तलाश जारी है। सेना के वरिष्ठ अफसरों ने चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।
वहीं दूसरी और जनपद चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
सैन्य अधिकारी की ओर से जारी की गई प्रेस सूचना के मुताबिक इस रेस्क्यू अभियान में छह हैलीकाप्टर लगे हैं। इनमें से पांच सेना के और एक निजी क्षेत्र से है। बताया जा रहा है कि शेष मजदूरों की तलाश में अभियान को और तेज किया गया है।