बड़ी खबर: रुड़की के मेयर गौरव गोयल भाजपा से निष्कासित








Listen to this article

​नवीन चौहान.
भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के ​लिए निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी ने दी।

मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गौरव गोयल को निष्कासित किया गया।

आरोप है कि गौरव गोयल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और लगातार अनुशासन हीनता कर रहे हैं।

गौरव गोयल निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे।