न्यूज 127.
अपने प्रेमी के साथ रहने की चाहत और सरकारी नौकरी पाने की इच्छा में जिस महिला ने अपने पति की हत्या की उसे कोर्ट ने अब उम्रकैद की सजा सुना दी है। हत्या में उसके प्रेमी का भी साथ था, जिस कारण उसे भी उम्रकैद की सजा हुई है।
मामला यूपी के रामपुर का है। यहां प्रेमी की चाहत में पति की हत्या करने वाली पत्नि और प्रेमी सहित 4 कातिलों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 4 मार्च 2023 को बिजली कर्मी राजीव कुमार की हत्या कर दी गई थी। FIR पत्नि सीमा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। जाँच मे पता चला की सीमा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल की मदद से सुपारी देकर हत्या कराई है। शूटर अरुण व रवि भी जेल गए थे।
BIG News: पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद

