न्यूज 127.
गुजरात से राजनीतिक उलटफेर की बड़ी खबर सामने आयी है। गुजरात में दीवाली से ठीक पहले मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम भूपेन्द्र पटेल के अलावा सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात 8 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों को फिर से अपने घर बुलाया है।
जानकारी सामने आयी है कि नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भाजपा के केंद्रीय नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा। जानकारी के अनुसार, अब पुराने चेहरों की जगह मंत्रीमंडल में युवा और नए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्रिमंडल के शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम की घोषणा हो सकती है। बता दें, भाजपा ने हाल ही में जगदीश विश्वकर्मा को गुजरात का नया राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गुजरात में बड़ा फेरबदल, सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा


