न्यूज127
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए प्रथम सूची जारी कर दी है। इसमें 12 जिला पंचायतों में से 8 जिलों के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जबकि शेष 4 जिलों के लिए नामों का ऐलान शीघ्र किया जाएगा।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 जिलों में 89 ब्लॉक प्रमुख पदों में से 63 प्रत्याशियों और 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से 8 प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी जिलों के लिए भी पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी।
घोषित प्रत्याशी इस प्रकार हैं—
- उत्तरकाशी (सामान्य) – रमेश चौहान
- चमोली (सामान्य) – दौलत सिंह बिष्ट
- देहरादून (महिला) – मधु चौहान
- पौड़ी (महिला) – रचना बुटोला
- पिथौरागढ़ (अनुसूचित जाति) – जितेन्द्र प्रसाद
- बागेश्वर (अनुसूचित जाति – महिला) – शोभा आर्या
- अल्मोड़ा (महिला) – हेमा गैड़ा
- नैनीताल (सामान्य) – दीपा दर्खाल