नवीन चौहान
भाजपा ने एमएलसी के चुनाव में इस बार इतिहास रच दिया है। पिछले 48 साल से लगातार एमएलसी चले आ रहे शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा को हराकर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। स्नातक सीट पर अभी वोटों की गिनती जा रही है, इस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे चल रहे हैं।
बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू किया गया था, देर रात तक शिक्षक सीट पर दूसरे वरीयता क्रम की गिनी जारी थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने प्रथम वरीयता में ही करीब चार हजार मतों से बढ़त बना ली थी। दूसरे वरीयता क्रम में भी उन्हें वोट मिली जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें विजयी घोषित कर दिया। स्नातक सीट पर गिनती अभी जारी है, इसका परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के दिनेश गोयल आगे चल रहे हैं।
मतगणना स्थल पर शुक्रवार को मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी प्रवीण कुमार ने दौरा किया। दोनों ही अधिकारियों ने मतगणना के कार्य को देखा। वहीं दूसरी और भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पहली बार मेरठ सहारनपुर खंड सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जीत दर्ज की। अभी तक इस सीट पर शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा का कब्जा था, वह पिछले आठ चुनाव से लगातार विजय हासिल कर रहे थे।
भाजपा ने तोड़ा शिक्षक संघ का तिलस्म, 48 साल से एमएलसी चले आ रहे नेता को हराया



