न्यूज 127
शिवालिक नगर पालिका परिषद के चैयरमेन पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कांग्रेस के भष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा विकास कार्यो की पक्षधर और जनता के हितों की रक्षा के लिए कार्य करती है। उन्होंने पांच सालों में शिवालिक नगर में विकास की गंगा बहाई और जनता के लिए सुंदर मजबूत सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्क की व्यवस्था कराई। जनता की समस्याओं को सुना और उनको दूर करने का प्रयास किया। भाजपा लगातार जनता के बीच उनकी सेवा में जुटे रहे। कोरोना संक्रमण काल में जनता की सेवा करते रहे। यही कारण है कि चुनाव में जनता का लगातार उनको स्नेह मिल रहा है।
न्यूज 127 से बातचीत करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए तमाम विकास कार्यो को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बीते छह साल वह जनता के बीच बने रहे। जनता के कार्यो को संजीदगी से करते रहे। शिवालिक नगर के विकास की एक नई पटकथा लिखी। परिषद के पास बजट की कमी थी। संसाधनों का अभाव था। लेकिन हमने शिवालिक नगर पालिका परिषद को सर्वश्रेष्ठ पालिका बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। दो सालों का कोरोना संक्रमण काल भी विकास में बाधा बना। लेकिन हमने अपने क्षेत्र में विकास कार्यो को अनवरत जारी रखा। आपदा की घड़ी में जनता के सुख दुख के साथी बने। कांग्रेस जो भ्रष्टाचार के आरोप लगातार जनता को बरगलाने में लगी है तो अपने गिरेबां में झांककर देखे कि कोरोना संक्रमण काल में ये कहां थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेस प्रत्याशी खुद लापता रहे और अब जनता में झूठा प्रचार कर रहे है।




