भाजपा जिलाध्यक्ष ने की मोर्चा प्रभारियों की घोषणा




Listen to this article

न्यूज 127.
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जिले में मोर्चा के प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से जनपद में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा जिला प्रभारी अनिल गोयल और सह प्रभारी दीपक धमीजा से परामर्श के बाद की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने हरिद्वार जिले में मोर्चो के प्रभारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी को अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रभारी बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है। जिला महामंत्री संजीव चौधरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट को अनुसूचित मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।