न्यूज 127.
भाजपा ने महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष 3 नामों का पैनल तैयार कर लिया गया है। भाजपा के प्रत्याशियों के पैनल में तीनों नामों से एक नाम का चयन करने के लिए विधायक, सांसदों, जिला प्रभारियों से रायशुमारी की जायेगी। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी की सामाजिक, सक्रियता और लोकप्रियता के पैमाने को आधार बनायेगी।
भाजपा संगठन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह चुनाव को एक युद्ध की भांति लड़ती है। चुनावी युद्ध में जाने से पहले अपने सैनिकों का पूर्ण परीक्षण करती है। प्रत्याशी के राजनैतिक और सामाजिक जीवन का आंकलन करने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गौर फरमाती है। भाजपा का प्रत्याशी चुनाव में संगठन की तैयारियों के अनुसार ही चुनाव लड़ता है। संगठन की पूरी टीम प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित कराती है। भाजपा की यही रणनीति जीत का आधार बनती है।
यही कारण है कि भाजपा परिवारबाद का विरोध करती है। प्रत्याशी के व्यकितगत कार्यक्षेत्र को ही टिकट देने का आधार बनाती है। प्रत्याशी बनाने से पहले उसके निजी जीवन के तमाम घटनाक्रम की जानकारी जुटाती है। ऐसा ही कुछ भाजपा निकाय चुनाव में प्रत्याशी तय करने से पूर्व कर रही है। भाजपा का समूचा संगठन राजनैतिक चेहरों की तलाश में जुटा है। निकाय चुनावों की बात करें तो भाजपा ने कमोवेश अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चुनिंदा सीटों को छोड़ दे तो प्रत्याशियों के नामों को भी तय कर लिया गया है। संगठन नामों की घोषणा से पूर्ण विरोध करने वाले दावेदारों की रणनीति पर कार्य कर रहा है।
भाजपा ने महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के शीर्ष तीन नाम फाइनल


