दीपक चौहान
हरिद्वार नगर निगम के मेयर पद पर ओबीसी महिला विराजमान होगी। लेकिन वह भाग्यशाली महिला कौन होगी, यह तो भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है। लेकिन अगर भाजपा की बात करें तो सीट के ओबीसी महिला होने से कई पुरूष दावेदारों के सपने चकनाचूर हो गए। विगत कई सालों से राजनैतिक जमीन को मजबूती प्रदान करते हुए जनसंपर्क कर रहे थे। लेकिन वर्तमान परिपेक्ष में बात करें तो पूर्व सभासद सुभाष चंद्र जैसल की पत्नी किरण जैसल की दावेदारी मजबूत हो चली है। इनके अलावा भाजपा नेता सचिन बेनीबाल की पत्नी मोनिका सैनी की दावेदारी भी है। भाजपा नेता सुनील प्रजापति की पत्नी सुनीता प्रजापति भी दावेदारी में है। इन तमाम दावदारों की बात करें तो सभी को राजनैतिक अनुभव है।
लेकिन राजनैतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सत्ताधारी पार्टी भाजपा की हरिद्वार सीट पर चुनावी बिसात कुछ और इशारा कर रही है। संघ से जुड़े एक पदाधिकारी की पत्नी को मैदान में उतारने की चर्चा है। इसी के चलते इस सीट पर समीकरण बनाए गए है। भीतरखाने वह अपना दांव चल चुके है। प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा होने के बाद कुछ कहना संभव होगा। फिलहाल हरिद्वार मेयर के दावेदारों को आज की रात भारी गुजरने वाली है।
हरिद्वार मेयर की सीट ओबीसी महिला होने पर भाजपा से प्रबल दावेदारी, पलड़ा भी मैदान में भारी


