बलिया गोलीकांड का आरोपी भाजपा नेता लखनऊ से गिरफ्तार




Listen to this article

संजीव शर्मा
यूपी एसटीएफ ने फरार चल रहे बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी रविवार सुबह पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से किये जाने का दावा किया गया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी धीरेंद्र घटना के बाद से फरार चल रहा था। उस पर डीआईजी आजमगढ़ की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के मुताबिक सूचना मिली थी कि बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ में छिपा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई थी। अब तक इस घटना में पुलिस 10 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक को लखनऊ तलब किया है। मुख्य आरोपी इसी विधायक का करीबी बताया गया है। विधायक ने उसके समर्थन में अपना एक बयान का वीडियो भी जारी किया था।