भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों बच्चों की मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। उपचार के दौरान तीनों बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव अपने कब्जे में ले लिये हैं।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गंगोह में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी से पूछताछ कर घटना की वजह पूछी जा रही है।