नवीन चौहान.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का अकास्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से सम्पूर्ण भाजपा परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस संबंध में भाजपा कार्यालय की ओर से भी जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
गंगोत्री से भाजपा विधायक रहे गोपाल रावत का गुरुवार को देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठन ने शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टवीट कर कहा कि बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे साथी और मेरे अनुज गंगोत्री विधायक गोपाल रावत जी का आज निधन हो गया। गोपाल जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मेरे लिए ये एक व्यक्तिगत क्षति है और मैं दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
- कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने लिया संतों का आशीर्वाद
- क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल: विधायक आदेश चौहान
- पतंजलि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, प्रस्तावित दौरे को देख प्रशासन ने तैयारियों को परखा
- मंजूनाथ टीसी को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी, हरिद्वार के एसपी सिटी भी बदले
- लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वर्षभर चलेंगे राष्ट्रीय एकता व आत्मनिर्भरता के कार्यक्रम — सांसद त्रिवेंद्र रावत





