भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन




Listen to this article

न्यूज127
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन जी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

नितिन नबीन जी लंबे समय से संगठन एवं सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी सशक्त नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।