शिवालिक नगर में राजीव शर्मा सहित तमाम प्रत्याशियों को मिले कितने वोट, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान, हरिद्वार।​ शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये चुनाव में भाजपा के राजीव शर्मा को 6360 मत मिले। जबकि कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को 3607 वोट हासिल हुए। बसपा के धनपाल धीमान को 1565 वोट और आम आदमी पार्टी के रघुवीर सिंह पंवार को 176 वोट मिले। यूकेडी के मंजुल दत्त शर्मा 402 वोट मिले। निर्दलीय उपेंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं को कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उनको 3929 वोट ही मिल पाये। जबकि निर्दलीय किरण् सिंह को 1680 वोट मिले। निर्दलीय संजीव चौधरी को 1274 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय दया शंकर शर्मा को 60 वोट, निर्दलीय बलराज यादव को 33 और निर्दलीय बैजनाथ राजभर को 140 वोट मिले। इसके अतिरिक्त 792 वोटों को रदद किया गया और 96 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई। शिवालिक नगर पालिका सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी को मिलाकर 20114 वोट डाले गये। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया और राहत की सांस ली।