त्रिवेंद्र को प्रचंड ​जीत दिलाने के लिए जुटे भाजपा कार्यकर्ता, लिया संकल्प




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रचंड जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। भाजपा संगठन के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। जय श्रीराम के नारों के उदघोष के साथ भाजपाई लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का संकल्प ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए जो अथक प्रयास किए वह अब चुनाव के दौरान धरातल पर नजर आ रहे हैं। भाजपा ने गांव-गांव और शहर-शहर जिला, बार्ड, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज तैयार की है। भाजपा संगठन के अनुशासन एक झलक ​हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक के दौरान दिखाई दी। जहां भाजपा के सभी बड़े नेता और छोटे से छोटा कार्यकर्ता एक समान दिखाई दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान सभी ने रिकार्ड मतों के साथ प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा की इस एकजुटता से दूसरे दलों के प्रत्याशियों में बैचेनी बढ़ रही है।