भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि




Listen to this article

नवीन चौहान.
जिला भाजपा कार्यालय पर भारत के CDS स्वर्गीय बिपिन रावत जी को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने कहा की जनरल बिपिन रावत एक होनहार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। जिनकी कार्य क्षमता एवं कार्य प्रणाली को देखते हुए भारत सरकार ने सेना के तीनों अंगों को शामिल करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पद का गठन करते हुए सर्वप्रथम जनरल बिपिन रावत को जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने अपने कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक जो कि विदेशी धरती पर कार्यवाही कर देश विरोधी षड्यंत्र को नाकाम करने का काम किया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा जनरल बिपिन रावत का जाना देश साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। देश की सुरक्षा में उनका महान योगदान रहा है। देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय आगामी समय में मील का पत्थर साबित होंगे। मैं इस दुर्घटना में जनरल रावत उनकी पत्नी एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के शहीद होने पर उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया सभा में अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, देवेंद्र चावला, पार्षद लोकेशपाल, संजय कुमार, अजय बबली, सुबे सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।